धालभूमगढ़ एयरपोर्ट बनने से झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर हवाई संपर्क, व्यापार एवं उद्योग को मिलेगी नई गति- मानव केडिया

Lok Bimb
4 Min Read

जमशेदपुर। धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण एवं विकास को लेकर क्षेत्र में बढ़ती उम्मीदों के बीच सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री मानव केडिया के नेतृत्व में चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को धालभूमगढ़ स्थित द्वितीय विश्व युद्ध के समय वर्ष 1942 में निर्मित पुराने हवाई अड्डे का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चैंबर पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं भविष्य में इसके विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से परियोजना को गति मिलेगी और वर्ष 2028 तक यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू हो सकेगी।

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट केवल जमशेदपुर या कोल्हान की आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। धालभूमगढ़ की भौगोलिक स्थिति इसे तीन राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण हवाई संपर्क केंद्र बनाती है। इसके लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में पश्चिम बंगाल का खड़गपुर, जहां आईआईटी जैसा प्रतिष्ठित संस्थान है, ओडिशा के बारीपदा, बालासोर एवं क्योंझर तथा झारखंड का संपूर्ण कोल्हान क्षेत्र आता है। कोल्हान के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक केंद्र लगभग 50-60 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं। इस दृष्टि से एयरपोर्ट की व्यावसायिक उपयोगिता एवं यात्री संभावनाएं काफी व्यापक हैं।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एक प्रमुख औद्योगिक शहर होने के बावजूद यहां नियमित एवं भरोसेमंद हवाई सेवा का अभाव है। सोनारी एयरपोर्ट से फिलहाल सीमित उड़ानों का संचालन होता है। ऐसे में क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक एवं आर्थिक विकास के लिए धालभूमगढ़ एयरपोर्ट अत्यंत आवश्यक है। इसके शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों, निवेश एवं औद्योगिक विस्तार को भी बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पाया कि एयरपोर्ट परिसर में द्वितीय विश्व युद्ध के समय की पुरानी आधारभूत संरचनाएं पहले से मौजूद हैं। यहां लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर लंबाई वाली दो हवाई पट्टियां तथा एक अलग हैंगर स्ट्रिप भी निर्मित है। चैंबर पदाधिकारियों का मानना है कि उपलब्ध पुराने ढांचे का तकनीकी मूल्यांकन कर आधुनिक आवश्यकताओं एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाना चाहिए।

चैंबर के महासचिव पुनीत काउंटिया ने कहा कि सिंहभूम चैंबर पिछले कई महीनों से धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इस संबंध में वन विभाग, भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ लगातार पत्राचार किया जा रहा है। चैंबर के प्रतिनिधि संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी परियोजना की फाइल को आगे बढ़ाने एवं आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। चैंबर इस विषय को लगातार प्राथमिकता के साथ उठा रहा है और आगे भी अपने प्रयास जारी रखेगा।

चैंबर के पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूंका ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि परियोजना को वन स्वीकृति की दिशा में प्रगति मिली है और अब आगे की प्रक्रिया को गति देने की आवश्यकता है। पर्यावरण मंत्रालय के स्तर पर आवश्यक आवंटन एवं फंड निर्गत होने की प्रक्रिया शेष है। उन्हें उम्मीद है कि संबंधित औपचारिकताएं शीघ्र पूरी होंगी और एयरपो

Share This Article
Leave a Comment