9 और 10 नवंबर को बिक्रम में होगा आयोजन, दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी होगी विशेष दौड़
गोपाल विद्यार्थी
बिक्रम : ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से छू लो आसमान फाउंडेशन की ओर से 9 और 10 नवंबर को खेल महाकुंभ 2026 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। अब तक करीब एक हजार खिलाड़ी पंजीकरण करा चुके हैं।फाउंडेशन के संयोजक ज्योत प्रकाश ने बताया कि खेल महाकुंभ में कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद और रस्साकसी सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से दिव्य दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग वर्ग बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं खनन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है। फाउंडेशन ने खेल प्रेमियों, युवाओं और अभिभावकों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
खेल महाकुंभ में दमखम दिखाएंगे ग्रामीण प्रतिभागी, 1000 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

Leave a Comment Leave a Comment

