गृह विभाग में लम्बित फाइलों पर सख्ती, प्रधान सचिव ने समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश

Lok Bimb
1 Min Read

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न शाखाओं के कार्यों की हुई समीक्षा, समय-सीमा में निपटारे पर जोर

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सोमवार को विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न प्रशाखाओं में लंबित संचिकाओं एवं मामलों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में गृह (विशेष शाखा), कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह (आरक्षी शाखा), अभियोजन निदेशालय तथा सैनिक कल्याण निदेशालय के कार्यों की समीक्षा की गई। प्रधान सचिव ने लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके निष्पादन में हो रही देरी के कारणों की पड़ताल की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में अनावश्यक विलंब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन करें। बैठक में अपर सचिव कुंदन कुमार, विशेष सचिव क्षत्रनील सिंह, संयुक्त सचिव कमल नयन, अमलेन्दु कुमार सिंह, मो. शाहनवाज रिजवानी, नवीन चंद्र तथा विशेष कार्य पदाधिकारी आदित्य कुमार झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment