गोपाल विद्यार्थी
पालीगंज : शिक्षा रोजगार के लिए पुलिस दमन के खिलाफ संघर्ष जारी रखने के लिए व 6 अगस्त को पालीगंज में विशाल संकल्प सभा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को धरहरा स्थित भगत सिंह अंबेडकर पुस्तकालय में भाकपा माले का कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन किया. कन्वेंशन की शुरुआत के पहले रिहा हुए माले विधायक डा० संदीप सौरभ व मुखिया संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह को कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया और उनके जज्बे व संघर्षों को आगे बढ़ाने के तेवर के लिए उन्हें बधाई दी. इस कार्यकर्ता कन्वेंशन को भाकपा माले के पटना ग्रामीण जिला सचिव का०अमर केंद्रीय कमेटी के सदस्य और पालीगंज में विधायक का० डा०संदीप सौरभ ,मुखिया संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह ने संबोधित किया. कन्वेंशन को संबोधित करते हुए पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि शिक्षा रोजगार पर मोदी व सम्राट सरकार द्वारा किए जा रहे हमले के खिलाफ लड़ने वाले विधायक व मुखिया को गिरफ्तार कर आवाज को खामोश करने के लिए भाजपा जदयू की सरकार जिम्मेवार हैं . बर्बर दमन व झूठे मुकदमे लादने से लेकर जेल की में बंद करना चुने हुए जनप्रतिनिधियों के जनादेश का अपमान है. यह लोकतंत्र की हत्या और संविधान के मूल्यों के खिलाफ है. भाजपा सरकार अपने किए गए वादे से हमेशा मुकरती रही है नीट आंदोलन के दौरान भाजपाई साजिश के तहत भाजपा द्वारा कराया गया मुकदमा यह बताती है कि आज पालीगंज में सीधी लड़ाई भाजपा के साथ है आज पूरे बिहार में बुलडोजर राज ,पुलिस राज, और एनकाउंटर राज चल रहा है .दमन और अत्याचार से जनता के हक अधिकार की लड़ाई कभी बंद नहीं हुई है .6 अगस्त के होने वाले संकल्प सभा में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दिपंकर भट्टाचार्य शामिल होंगे. कन्वेंशन को पालीगंज के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र पासवान ,उमेश मांझी, अनवर हुसैन ,बिनेश चौधरी ,नागो देवी, अनीता राय, अमर सेन दास ,मंगल यादव ,राजेश कुमार ,श्रीकांत दास ,शंकर पासवान सहित कई छात्र युवाओ ने भी संबोधित किया और 6 अगस्त के संकल्प सभा को सफल बनाने का संकल्प लिया .


