दीपक कुमार
दरभंगा। घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ (GPSVS) द्वारा सुरक्षित रोजगार/प्रवासन विषय पर जिला स्तरीय सीएसओ/सीबीओ परामर्श कार्यशाला तथा “सुरक्षित रोजगार मार्गदर्शिका” पर परामर्श कार्यक्रम का आयोजन होटल गार्सिया इंटरनेशनल में किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिक समाज संगठनों (CSOs), सामुदायिक आधारित संगठनों (CBOs), सरकारी विभागों तथा अन्य हितधारकों के बीच सुरक्षित, सम्मानजनक एवं अधिकार-आधारित प्रवासन को बढ़ावा देने हेतु समन्वय को मजबूत करना था। साथ ही प्रवासी श्रमिकों के लिए तैयार की जा रही “सुरक्षित रोजगार मार्गदर्शिका”को अधिक व्यवहारिक, उपयोगी एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों से सुझाव प्राप्त किए गए।इस अवसर पर राकेश रंजन, उप श्रमायुक्त, दरभंगा; सुश्री साधना भारती, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ,रमेश कुमार, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी एवं परियोजना निदेशक, जीपीएसवीएस; सुश्री अज्जमतुन निशा, कार्यक्रम समन्वयक, वन स्टॉप सेंटर, दरभंगा; आराधना कुमारी, केएसए; इंदिरा कुमारी, सचिव, एमजेएस, दरभंगा; मो. सादुल्लाह, मुख्य संरक्षक, आरडीटी; तथा सूरज कुमार, रिलायंस फाउंडेशन सहित विभिन्न सीएसओ, सीबीओ, सामुदायिक प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षित प्रवासन केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण तथा सम्मानजनक जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच, कानूनी सहायता, कौशल विकास, पूर्व-प्रस्थान परामर्श तथा सरकारी विभागों एवं नागरिक समाज संगठनों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
मौके पर
रमेश कुमार, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी एवं परियोजना निदेशक, जीपीएसवीएस ने कहा कि संस्था सुरक्षित प्रवासन को बढ़ावा देने, प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने तथा समुदाय आधारित संस्थाओं की क्षमता वृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


