स्वास्थ्य विभाग के कोरियर सुबोध राम की मौत से शोक की लहर, स्वास्थ्यकर्मियों ने की शोक सभा

Lok Bimb
1 Min Read

मदनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरियर के पद पर कार्यरत सुबोध राम (करीब 50 वर्ष) की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वे तेलडीहा निवासी स्व. देवबरन राम के पुत्र थे। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ललन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की। इस दौरान स्व. सुबोध राम की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन सिंह ने बताया कि सुबोध राम 20 वर्षों से अधिक समय से कोरियर के पद पर कार्यरत थे और ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से दायित्व निभाते थे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ। वे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई।
शोक सभा में संजय कुमार स्नेही, राजेश कुमार ठाकुर, अमरेश कुमार, सरोज कुमार पासवान, प्रमोद पासवान, उपेन्द्र प्रसाद, सरोज सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment