मोहिउद्दीन मंसूरी कोटालपोखर
बरहरवा : विश्वसनीय सूत्र से प्राप्त सूचना पर आरपीएफ पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार के दिशानिर्देशानुसार ,हेड कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार एवं कांस्टेबल मनीष कुमार CPDS टीम (मालदा) द्वारा बरहरवा से साहेबगंज की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 53403 की जांच के दौरान उक्त ट्रेन के पिछले हिस्से से चौथे कोच के बैटरी बॉक्स से दो बोरे (कट्टे) बरामद किए गए। बरामद बोरों को खोलकर जांच करने पर उसमें अवैध विदेशी शराब एवं बीयर पाई गई।
दोनों बोरों को खोलकर जांच की गई, जिसमें निम्नलिखित सामग्री पाई गई 1. रॉयल झारखंड डीलक्स लिकर – 100 बोतल (प्रत्येक 300 ML) कुल मात्रा – 30,000 ML अनुमानित कीमत – ₹6,500/- गॉडफादर कैन बीयर (Strong Beer) – 2.12 कैन (प्रत्येक 500 ML) कुल मात्रा – 6,000 ML अनुमानित कीमत – ₹1,800/- दोनों की कुल कीमत–8,300/– है।
उपरोक्त बरामद शराब एवं बीयर को इंस्पेक्टर/बरहरवा द्वारा उपस्थित गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया तथा जब्त सामग्री को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया। आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु इस संबंध में आबकारी विभाग, साहिबगंज को सूचित किया गया तथा जब्त की गई शराब को अग्रिम कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग, साहिबगंज को सुपुर्द किया गया।


