जिलेबिया घाटी के गंगा द्वार पर सघन वाहन जांच, 28 वाहनों का चालान

Lok Bimb
2 Min Read

मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर कार्रवाई, वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

फातेह आलम तालझारी

साहिबगंज : जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द के निर्देश पर जिलेबिया घाटी स्थित गंगा द्वार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कुल 28 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि जुर्माने के रूप में 72,500 रुपये वसूले गए। जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
वाहन जांच अभियान में मोटरयान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष, अभिषेक मुंडा, माइनिंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह, ओम प्रकाश चौहान, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment