मुजफ्फर हुसैन
राँची : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्काई हाई पब्लिक स्कूल, इरबा, राँची में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यालय के चेयरमैन आबिद अंसारी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्री-नर्सरी से कक्षा छठी तक के विद्यार्थियों ने पूरे जोश, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। ध्वजारोहण के दौरान विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, देश के प्रति अपने कर्तव्यों तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन आबिद अंसारी, निदेशक आरफा सदफ, प्रिंसिपल गुलसन आरा बेगम, जैद अहमद अंसारी, सना अबीदी, जूही परवीन, जेबा परवीन एवं रुखसार परवीन सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


