पत्रकारों व श्रद्धालुओं का दल बाबा धाम के लिए रवाना, अंतिम सोमवारी को करेंगे जलार्पण

Lok Bimb
1 Min Read

रोहित कुमार

चकाई : चकाई प्रखंड के नौवाडीह पंचायत अंतर्गत नावाडीह एवं करही गांव से पत्रकारों और स्थानीय श्रद्धालुओं की एक टोली बाबा धाम (देवघर) की पैदल यात्रा के लिए सुल्तानगंज पहुंच चुकी है। इस जत्थे की अगुवाई चकाई के पत्रकार लालू कुमार यादव कर रहे हैं।
सुल्तानगंज पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और संकल्प लिया। यह पैदल यात्रा रविवार तड़के सुबह 4:00 बजे सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर बाबा धाम के लिए प्रस्थान करेगी श्रद्धालुओं का लक्ष्य सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करना है।
सावन की अंतिम सोमवारी पर जलार्पण के इस सौभाग्य को लेकर पूरे दल में काफी उत्साह का माहौल है। इस पैदल यात्रा दल में मुख्य रूप से पत्रकार रोहित कुमार एवं लालू कुमार यादव वही श्रद्धालुओं में भूदेव कुमार, प्रमोद कुमार, गुड्डू कुमार यादव, सुबोध कुमार एवं जलेश्वर यादव सभी श्रद्धालु बोल-बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पैदल यात्रा पूरी कर सोमवारी के दिन बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment