झारखंड पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली मदन महतो व पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया 

Lok Bimb
3 Min Read

ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 22 लाख रुपये के इनामी तीन खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो, पांच लाख रुपये का इनामी सागर सिंह उर्फ रवि सरदार तथा दो लाख रुपये की इनामी उसकी पत्नी मीणा शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल तथा अन्य हथियार और नक्सली गतिविधियों से जुड़े सामान भी बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से इन तीनों नक्सलियों की तलाश की जा रही थी. ये सभी प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य थे और सरायकेला समेत आसपास के इलाकों में कई नक्सली घटनाओं में इनकी संलिप्तता थी. सुरक्षा एजेंसियों को इनके संबंध में लगातार खुफिया सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके आधार पर विशेष रणनीति बनाकर अभियान चलाया गया. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया और संभावित ठिकानों पर घेराबंदी की. अभियान के दौरान तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के समय इनके पास से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल और अन्य हथियार बरामद किए गए. गिरफ्तार मदन महतो पर राज्य सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ था और कई बड़े नक्सली अभियानों में उसकी भूमिका सामने आती रही है. वहीं, रवि सरदार पर पांच लाख रुपये और उसकी पत्नी मीणा पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था. दंपती पर भी नक्सली संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करने और संगठन को मजबूत करने का आरोप है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है. संगठन के नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति, अन्य सक्रिय नक्सलियों और हाल के वर्षों में हुई नक्सली घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है. इनसे मिली सूचनाओं के आधार पर आगे भी अभियान चलाया जाएगा ताकि नक्सली नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया

Share This Article
Leave a Comment