कार में 75 लाख रुपये कैश बरामद, ओडिशा से आ रहे थे पैसे, महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Lok Bimb
3 Min Read

Mahasamund News: महासमुंद पुलिस के चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 75 लाख कैश बरामद किया है। पैसा ओडिशा से रायपुर लाया जा रहा था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की टीम ने एक कार से 75 लाख रुपये बरामद किया है। गाड़ी ओड़िशा के कांटाबांजी से रायपुर की तरफ आ रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में भारी मात्रा में कैश सप्लाई किया जा रहा है। गाड़ी में दो लोग सवार थे।

पुलिस ने जब दोनों से कैश के बारे में पूछा गया तो वह कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए। पुलिस ने पूरे पैसे जब्त कर लिए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पूछताछ में कार ड्राइवर ने बताया कि ये पैसे रायपुर के सोना चांदी व्यापारियों के हैं। कुछ 60 व्यापारियों को ये पैसे देने थे। लेकिन वैध डॉक्यूमेंट नहीं होने के कारण कार्रवाई की गई।

कितने की सामग्री बरामद

पुलिस के अनुसार, कार, मोबाइल और नकदी सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम इसकी जांच करेगी। दोनों आरोपियों के नाम राजेन्द्र महानंद और महाप्रज्ञ जैन है। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं।

500 के नोट के बंडल

पुलिस को जांच में 500-500 सौ नोट का बंडल मिले हैं। पुलिस के अनुसार, 100-100 नोटों के कुल 150 बंडल बनाए गए थे। पुलिस ने टेमरी नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान ओडिशा के खरियार रोड की ओर से एक सफेद गाड़ी आ रही थी। कार ड्राइवर की पहचान ओडिशा के बलांगीर जिले के मुंडापला निवासी राजेंद्र महानंद के रुप में हुए है। जबकि बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कांटाबांजी निवासी महाप्रज्ञ जैन बताया है।

हर बंडल में 100 नोटें थीं

जांच के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे एक नीले रंग के बैग से 75 लाख रुपए नकद बरामद हुए। ये 500-500 रुपए के नोटों के 150 बंडल थे, जिनमें हर एक बंडल में 100 नोट शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पैसे कहां से आ रहे हैं और कहां पहुंचाने थे। फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment