सीबीएसई दसवीं में डीएवी खगौल के बच्चों ने किया कमाल, 99.6 फीसदी अंक के साथ दॉयल प्रभा बनी स्कूल टॉपर

Lok Bimb
2 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

दानापुर : स्थानीय कैंट रोड खगौल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराते हुए जिले जिले का नाम रोशन किया है | जानकारी के मुताबिक 99.6 फीसदी अंक के साथ विद्यालय की छात्रा दॉयल प्रभा ने स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। यह अद्वितीय उपलब्धि छात्रा समेत स्कूल के शिक्षकों के अथक परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। स्कूल प्रशासन के मुताबिक उनकी इस सफलता ने पूरे डीएवी परिवार को गौरवान्वित किया है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा प्रदान की है। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकगण समेत अन्य लोगों ने दॉयल प्रभा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर सफलता की कामना हैं। इधर स्कूल के शिक्षकों व कर्मियों में इस सफ़लता को लेकर हर्ष का माहौल दिखा | स्कूल के शिक्षकों व कर्मियों ने ने सामुहिक रूप से एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाईयाँ दी। वहीं प्राचार्य एस के झा ने स्कूल टॉपर दॉयल प्रभा समेत सफल सभी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है और वे आगे और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment