चुंदरु के पास जर्जर सड़क और जाम से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन, गड्ढों में धान रोपकर जताया विरोध

Lok Bimb
1 Min Read

चतरा : टंडवा केरेडारी सिमा स्थित चुंदरु धाम के समीप ग्रामीण सड़क से क्षमता से अधिक कोयला एवं फ्लाई ऐश की ढुलाई से जर्जर हुई सड़क और लगातार लग रहे जाम के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पेटो पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी, कांग्रेस के जिला महासचिव रवींद्र गुप्ता तथा भाजपा नेता अमित गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चुंदरु धाम समीक्ष टंडवा-केरेडारी मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया और प्रशासन, सीसीएल व एनटीपीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में धान की रोपाई कर अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे आए दिन घंटों जाम लगता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कोयला एवं फ्लाई ऐश की ढुलाई के लिए अलग परिवहन मार्ग बनाने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित कंपनियों की होगी।

Share This Article
Leave a Comment