नाला प्रखंड सहायक आचार्य कमेटी का गठन, विवेक आनंद बने अध्यक्ष

Lok Bimb
2 Min Read

इन्द्रजीत

जामताड़ा : जिले के नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबॉल ग्राउंड में शुक्रवार को सहायक आचार्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दयामय मंडल ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से नाला प्रखंड सहायक आचार्य कमेटी का गठन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा आपसी एकजुटता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से विवेक आनंद को प्रखंड अध्यक्ष, गिरीधारी सिंह को उपाध्यक्ष, गौतम कुमार मंडल को सचिव, शिशिर कुमार लायक को कोषाध्यक्ष, नारायण चंद्र मंडल को सह-कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक माजी को संगठन मंत्री चुना गया।इसके अलावा जिला प्रतिनिधि के रूप में संजय कुमार मंडल, देवाशीष माजी एवं प्रणव माजी का चयन किया गया। वहीं संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। समिति में विकास चंद्र मंडल, प्रदीप कुमार सिंह, सिमंत कुमार मंडल, बासुदेव मंडल, प्रितम चक्रवर्ती, अरूप कुमार मंडल, श्याम सुंदर घोष, विद्युत माजी, सरोज कुमार माजी, अभिजीत साधू तथा दयामय मंडल को शामिल किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक आनंद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सहायक आचार्यों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता बेहद आवश्यक है। सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सहायक आचार्यों के अधिकारों, सेवा संबंधी समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा शिक्षकों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और भविष्य में नियमित रूप से बैठक आयोजित करने के निर्णय के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a Comment