अनगड़ा : नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे एनसीसी कैडेट, चार गांवों में चलाया जागरूकता अभियान

Lok Bimb
1 Min Read

अनूप पांडेय

अनगड़ा : नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को आरटीसी कॉलेज ओरमांझी के एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के निदेशक डॉ पारसनाथ महतो के निर्देश पर आयोजित रैली का नेतृत्व मेजर रंजीत कुमार सिंह ने किया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर चकला, दड़दाग, सरना टोली और बसुआ टोली पहुंची। इस दौरान कैडेटों ने लोगों से संवाद के जरिए नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही युवाओं और ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। मौके पर निदेशक डॉ पारसनाथ महतो ने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। युवाओं को नशे से दूरी बनाकर अपने भविष्य के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो शैलेंद्र मिश्रा, गफ्फार अंसारी, शशि मिश्रा व प्रेमनाथ मुंडा उपस्थित थे। रैली के सफल आयोजन में अंडर ऑफिसर सदानंद बदिया, ध्रुव करमाली, प्रियांशु कुमारी, सार्जेंट पायल कुमारी, मंतशा परवीन सहित अन्य कैडेटों की अहम भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment