हुण्डरू फॉल में चला स्वच्छता अभियान, पर्यटक स्थल को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

Lok Bimb
1 Min Read

अनूप पांडेय

अनगड़ा : झारखंड स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा जिला पर्यटन संवर्धन समिति, रांची की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को हुण्डरू जलप्रपात में जागरूकता रैली निकालकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय दुकानदारों, पर्यटक मित्रों और ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भागीदारी निभाई।इस दौरान जलप्रपात परिसर, बाहरी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में फैले कचरे की सफाई कर उसका उचित निष्पादन किया गया। अभियान के बाद उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वहीं, दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया। वंही पर्यटकों को भी जलप्रपात परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, पंचायत समिति सदस्य जोन तिग्गा, ग्राम प्रधान जयदेव बेदिया, दुलाल बेदिया, राजकिशोर प्रसाद, बालेश्वर बेदिया, बबीता देवी, लीलावती देवी, प्रमिला देवी, सविता देवी, नीतु देवी, संध्या देवी, शिबा बेदिया, दीपक प्रसाद, बुधराम बेदिया, हरिचरण बेदिया, मेघनाथ बेदिया, मनोज कुमार बेदिया, जीत बहन भोक्ता, लालो देवी, कोशिला देवी, नागेश्वर बेदिया, राजेश बेदिया, महेश्वर बेदिया, चन्द्र उदय बेदिया, रंजन बेदिया एवं बिष्णु कुमार बेदिया सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment