फातेह आलम तालझारी
तालझारी : कारगिल चौक स्थित तालझारी प्रांगण में जेजेए (झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन) की तालझारी प्रखंड इकाई की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमित चौधरी ने की। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों एवं प्रखंड क्षेत्र में पत्रकारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के उपरांत विभिन्न मुद्दों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जेजेए तालझारी प्रखंड अध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव सूरज शेखर, कोषाध्यक्ष फातेह आलम, सदस्य अभिमेलेक मरांडी, संजय सिंह सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


