मलखान
ईचागढ़ : आदिवासी समाज के बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास के दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुनील कुमार गुलिआर (पूर्व केंद्रीय महासचिव एवं वर्तमान केंद्रीय प्रवक्ता, आदिवासी कुड़मि समाज) द्वारा रचित पुस्तक “बृहद छोटानागपुर के आदि बुनियाद” को केंद्रीय जनजाति एवं कल्याण मंत्री जुएल उरांव को भेंट किया गया।
यहां सम्मानजनक अवसर तब आया जब आदिवासी कुड़मि समाज की केंद्रीय कमेटी के महासचिव ओम प्रकाश महतो ने मंत्री को यह पुस्तक औपचारिक रूप से प्रदान की। इस अवसर पर समाज का अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और अधिक बढ़ गया।
पुस्तक “वृहद छोटानागपुर के आदि बुनियाद” क्षेत्रीय इतिहास, परंपरा एवं आदिवासी समाज के मूल जड़ों को उजागर करने का एक गंभीर प्रयास है। यह कृति न केवल समाज के सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करती है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी पहचान और इतिहास से जोड़ने का भी कार्य करती है।


