द रेड फाइट करिअर सोल्यूशन ने एनआईटी में चयनित संस्थान के 22 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Lok Bimb
2 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

बिक्रम : स्थानीय द रेड फाइट करिअर सोल्यूशंस कोचिंग संस्थान ने शनिवार को बिक्रम के दादूपुर स्थित सम्राट भवन में विभिन्न क्षेत्रो में चयनित संस्थान के विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। जानकारी के मुताबिक संस्थान से जुड़े 22 विद्यार्थियों को एसीएसएबी राउन्ड -1 के माध्यम से देश के विभिन्न एनआईटी कॉलेजो में सीट आवंटित हुई है। मौके पर चयनित विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि बिक्रम नगर निकाय अध्यक्षा मनीता देवी, समाजसेवी अनिल कुमार, हीरालाल सर, वरिष्ठ शिक्षक नीतीश कुमार तथा  संजीव कुमार समेत अन्यों ने सम्मानित किया और उन्हें उच्च शिक्षा के नए सफर के लिए शुभकामनाएँ दीं। वहीं वक्ताओं ने कहा कि छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थियों को यदि सही समय पर उचित मार्गदर्शन, सकारात्मक वातावरण और नियमित मेहनत का अवसर मिले तो वे देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों तक पहुँच सकते हैं। अतिथियों ने कोचिंग संस्थान द्वारा बिक्रम एवं आसपास के विद्यार्थियों को जेईई तथा उच्च शिक्षा के लिए लगातार दिए जा रहे मार्गदर्शन की भी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन संस्थान के निदेशक अजीत कुमार गुप्ता व मैनेजिंग डायरेक्टर अभिजीत सिन्हा (रिशू सर) ने किया। चयनित विद्यार्थियों ने भी अपने अब तक के शैक्षणिक सफर और संस्थान से जुड़ी यादों को साझा किया। निदेशक अजित कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनआईटी में प्रवेश मिलना किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और नए सफर की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कॉलेज जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी कौशल, शोध, व्यक्तित्व विकास और समाज के प्रति जिम्मेदारी पर भी ध्यान देने का आग्रह किया। रिशु सर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। संस्थान का प्रयास रहेगा कि बिक्रम एवं आसपास के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देकर आईआईटी, एनआईटी, मेडिकल एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुँचने का अवसर मिले।

Share This Article
Leave a Comment