चकाई : चकाई पुलिस अनुमंडल अंतर्गत बिचकोड़वा थाना पुलिस को ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में बिचकोड़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार ग्रामीणों के गुमशुदा मोबाइल फोन ढूंढ निकाले और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया।
इन लोगों को वापस मिले उनके मोबाइल:प्रमोद कुमार हंसदा ग्राम: बिझा,मोहम्मद नौशाद ग्राम:दुलमपुर,त्रिपुरारी दास ग्राम:बिचकोड़वा,प्रमोद पासवान ग्राम: पैसाराटांड़
पुलिस की पहल की हो रही सराहना अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर सभी चारों धारकों के चेहरे पर लहर दौड़ पड़ी मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने बिचकोड़वा थाना प्रभारी राहुल कुमार और पूरी पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद ज्ञापन किया।
बिचकोड़वा थाना क्षेत्र में पुलिस का यह पहला ‘ऑपरेशन मुस्कान’ पूरी तरह सफल रहा, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। इलाके में पुलिस की इस मानवीय और त्वरित पहल की काफी चर्चा है।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बिचकोड़वा पुलिस ने लौटाए 4 लोगों के खोए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Leave a Comment Leave a Comment

