बाराहाट (बांका) : संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को बाराहाट प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय से संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य रथ यात्रा निकाली गई। वहीं, इसके साथ अमृत कलश यात्रा भी आयोजित की गई।
रथ को बाराहाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अविनाश सिंह, सुभाष साह, मुखिया भोला पासवान, शंकर प्रसाद चौधरी, बैद्यनाथ दास, बाराहाट प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा विकास मित्र सुभाष दास, महावीर दास, शिवशंकर दयाल, कैलाश दास, मंटू दास समेत प्रखंड क्षेत्र की जीविका दीदियों ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अमृत कलश यात्रा के दौरान भी लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है।रथ यात्रा और
अमृत कलश यात्रा के आयोजन से बाराहाट प्रखंड मुख्यालय का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने संत रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संदेश दिया।
संत रविदास जयंती पर बाराहाट में निकली भव्य शोभायात्रा, अमृत कलश यात्रा भी रही आकर्षण का केंद्र

Leave a Comment Leave a Comment

