एक दर्जन हाथियों ने दर्जन भर किसानों के धान की फसल को किया नष्ट

Lok Bimb
1 Min Read

मालखान महतो

सरायकेला/ईचागढ़ : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो पंचायत अंतर्गत तालापीड़ी, बिस्टाटांड़, जारगोडीह, सोड़ो के दर्जन भर किसानों के खेत में लगे धान की खेती को शनिवार देर रात को 13 जंगली हाथियों ने रोंद कर नष्ट कर दिया। वनरक्षी सह प्रभारी वन पाल कैलाश चंद्र महतो ने बताया कि कुटाम जंगल में विगत कोई दिनों से डेरा जमाए हुए थे। शनिवार रात को हथियों का झुण्ड सालूकडीह,डुमरा,सितु होते हुए तालापीढ़ी, बिस्टाटांड़ के रास्ते स्वर्णरेखा नदी जारगोडीह में  डेरा जमाए हुए है। कुटाम जंगल से जरगोडीह जाने के क्रम में दर्जनभर किसानों के धान की खेती को नुकसान पहुँचाया है।

ग्रामीणों ने बताया कि किसी तरह  किसानों ने धान की खेती तैयार की है,उपर से जंगली हाथियों द्वारा नष्ट किया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग किया है कि जंगली हाथियों को इस क्षेत्र से भगाया जाए और क्षतिग्रस्त फसलों का समय पर उचित क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जाए।

Share This Article
Leave a Comment