अवैध कोयला गतिविधियों पर रोक को सीआईएसएफ ने किया जागरूक

Lok Bimb
1 Min Read

नाटक के माध्यम से एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों की दी जानकारी, कानून तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

शैलेश सिंह

चतरा: सीसीएल के एनके एवं पिपरवार क्षेत्र में अवैध कोयला गतिविधियों पर रोक और आम लोगों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को सीआईएसएफ इकाई एनके एवं पिपरवार ने खलारी बाजार के केडी चौक पर नुक्कड़ नाटक किया। इसमें खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर) के प्रावधानों की जानकारी दी गई। नाटक के माध्यम से अवैध कोयला उत्खनन, संग्रहण, परिवहन और अनधिकृत उठाव से होने वाले नुकसान तथा इसमें शामिल लोगों पर होने वाली वैधानिक कार्रवाई की जानकारी दी गई।सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि कोयला क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को कानून की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अवैध गतिविधियों से दूर रहने और इसकी सूचना प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment