फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत रात्रि रक्त पट्ट संग्रह को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

Lok Bimb
1 Min Read

बड़ा दुर्गापुर के पहाड़पुर गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की, 2 नवंबर की रात 10 बजे से होगा रक्त पट्ट संग्रह

फातेह आलम तालझारी

तालझारी : फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बड़ा दुर्गापुर की ओर से पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आगामी 2 नवंबर 2026 को होने वाले रात्रि रक्त पट्ट संग्रह कार्यक्रम की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
अभियान के दौरान एमपीडब्ल्यू मदन कुमार एवं सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि 2 नवंबर की रात 10 बजे से रक्त पट्ट संग्रह किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करने की अपील की। स्वास्थ्य कर्मियों ने फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से रक्त पट्ट संग्रह के महत्व की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों में कार्यक्रम के प्रति उत्साह और सहयोग की भावना देखने को मिली। बैठक में शामिल ग्रामीणों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment