अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम (नेपाल) के मध्य

Lok Bimb
2 Min Read

सरयू-कमला एक्सप्रेस का 28 नंवबर से किया जायेगा नियमित परिचालन

हाजीपुर: अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम (नेपाल) के मध्य गोरखपुर-नरकटियागंज- रक्सौल-सीतामढ़ी-शीशो-जयनगर के रास्ते एक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 15595/15596 का नियमित परिचालन दिनांक 28.11.2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।

गाडी सं. 15595/15596  जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित परिचालन जनकपुर धाम से 28.11.2026 से तथा अयोध्या कैंट से 30.11.2026 से प्रारंभ किया जा रहा है । यह ट्रेन जनकपुर धाम से प्रत्येक शनिवार तथा अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार परिचालित की जायेगी । इस नई ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 07 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 17 कोच होंगे ।  

दिनांक 28.11.2026 से प्रत्येक शनिवार को गाड़ी सं. 15595 जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट सरयू-कमला एक्सप्रेस जनकपुर धाम (नेपाल) से नेपाली समयानुसार 13.10 बजे खुलकर नेपाली समयानुसार 14.25 बजे जबकि भारतीय समयानुसार 14.10 जयनगर कस्टम यार्ड पहुंचेगी तथा जयनगर कस्टम यार्ड से नेपाली समयानुसार 15.25 बजे जबकि भारतीय समयानुसार 15.10 बजे खुलकर 15.48 बजे मधुबनी, 17.10 बजे शीशो, 19.00 बजे सीतामढ़ी, 21.35 बजे  रक्सौल, 22.50 बजे नरकटियागंज, अगले दिन 03.55 बजे गोरखपुर, 05.19 बजे बस्ती, 06.28 बजे मनकापुर, 07.25 बजे अयोध्या धाम रुकते हुए 08.10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी ।

दिनांक 30.11.2026 से प्रत्येक सोमवार को गाड़ी सं. 15596 अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम सरयू-कमला एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से 17.50 बजे खुलकर 18.20 बजे अयोध्या धाम, 19.30 बजे मनकापुर, 20.37 बजे बस्ती, 22.13 बजे गोरखपुर, अगले दिन 01.50 बजे नरकटियागंज, 03.10 बजे रक्सौल, 04.42 बजे सीतामढ़ी, 06.05 बजे शीशो, 07.00 बजे मधुबनी रुकते हुए भारतीय समयानुसार 08.30 बजे तथा नेपाली समयानुसार 08.45 बजे जयनगर कस्टम यार्ड पहुंचेगी । जयनगर कस्टम यार्ड से यह भारतीय समयानुसार 10.30 बजे जबकि नेपाली समयानुसार 10.45 बजे खुलकर नेपाली समयानुसार 12.40 बजे जनकपुर धाम (नेपाल) पहुंचेगी ।    

Share This Article
Leave a Comment