बिहार लोक भवन को बनाया जाएगा आदर्श जीरो वेस्ट कैंपस, राज्यपाल ने दिए सर्वे के निर्देश

Lok Bimb
1 Min Read

कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए तैयार होगी विस्तृत कार्ययोजना

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : बिहार लोक भवन को आदर्श जीरो वेस्ट कैंपस के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की गई है। इसके तहत परिसर में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए एकीकृत व्यवस्था लागू करने की योजना है। सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) के समक्ष एएफसी इंडिया लिमिटेड की ओर से इस संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें ‘एक परिसर, एक समेकित कचरा प्रबंधन प्रणाली’ की अवधारणा के तहत आठ व्यावहारिक बदलावों का प्रस्ताव रखा गया।प्रस्तुतीकरण के दौरान राज्यपाल ने ई-कचरा, ठोस कचरा, धातु अपशिष्ट और निर्माण सामग्री के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने विशेषज्ञों की टीम को बिहार लोक भवन के पूरे परिसर का सर्वे करने तथा कचरे की प्रकृति और मात्रा का आकलन कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। मौके पर एएफसी इंडिया लिमिटेड एवं संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों, ब्रेडा और ऊर्जा विभाग के अभियंताओं सहित बिहार लोक भवन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment