हाजीपुर : आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुगम व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य दानापुर एवं सासाराम से चर्लपल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण है – गाड़ी संख्या 07049/07050 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बल्लारशाह-काजीपेट के रास्ते) – गाड़ी सं. 07049 चर्लपल्ली- दानापुर स्पेशल चर्लपल्ली से 04.10.2026 से 29.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को चर्लपल्ली से 09.30 बजे खुलकर अगले दिन 16.10 बजे डीडीयू, 17.18 बजे बक्सर, 18.10 बजे आरा रुकते हुए 19.45 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 07050 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल 05.10.2026 से 30.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को दानापुर से 21.15 बजे खुलकर 21.45 बजे आरा, 22.28 बजे बक्सर दूसरे दिन 01.25 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 07.30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 07091/07092 हैदराबाद-दानापुर-हैदराबाद स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बल्लारशाह-काजीपेट के रास्ते)- गाड़ी संख्या 07091 हैदराबाद-दानापुर स्पेशल हैदराबाद से 03.10.2026 से 28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से 12.00 बजे खुलकर अगले दिन 21.10 बजे डीडीयू, 22.23 बजे बक्सर, 23.10 बजे आरा रुकते हुए तीसरे दिन 00.30 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 07092 दानापुर-हैदराबाद स्पेशल 05.10.2026 से 30.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को दानापुर से 03.00 बजे खुलकर 03.30 बजे आरा, 04.16 बजे बक्सर, 06.20 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 12.00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 07041/07042 चर्लपल्ली-सासाराम-चर्लपल्ली स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बल्लारशाह-काजीपेट के रास्ते) – गाड़ी सं. 07041 चर्लपल्ली- सासाराम स्पेशल चर्लपल्ली से 08.10.2026 से 26.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को चर्लपल्ली से 08.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.50 बजे डीडीयू एवं 15.30 बजे भभुआ रोड रुकते हुए 16.30 बजे सासाराम पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 07042 सासाराम-चर्लपल्ली स्पेशल 09.10.2026 से 27.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को सासाराम से 19.00 बजे खुलकर 19.30 बजे भभुआ रोड एवं 21.10 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 03.30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी ।
इसके साथ ही पटना और चर्लपल्ली के मध्य चलायी जा रही 03253/03254 का परिचालन विस्तार किया गया है जिनका विवरण है – गाड़ी संख्या 03253/03254/03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल – गया-कोडरमा- गोमो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर-काजीपेट के रास्ते पटना और चर्लपल्ली के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है । गाड़ी सं. 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल पटना से 05.10.2026 से 30.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल चर्लपल्ली से 07.10.2026 से 02.12.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी सं. 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल चर्लपल्ली से 02.10.2026 से 27.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।
पूर्व मध्य रेल द्वारा मात्र 182 दिनों में 100 मिलियन टन का किया गया माल लदान
हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल ने माल लदान के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 01 अप्रैल से 29 सितंबर, 2026 तक मात्र 182 दिनों में 100.41 मिलियन टन माल लदान किया गया।
यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में किये गये लदान से 5.17 मिलियन टन अधिक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 01 अप्रैल से 29 सितम्बर, 2025 तक 95.24 मिलियन टन माल लदान किया गया था। वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष में 100 मिलियन टन का आंकड़ा 10 अक्टूबर, 2025 को अर्थात 193 दिनों में हासिल किया गया था।
इस प्रकार, पूर्व मध्य रेल ने इस वर्ष 100 मिलियन टन का आंकड़ा 11 दिन पहले ही पार कर लिया है। माल लदान में हुई यह वृद्धि पूर्व मध्य रेल द्वारा बेहतर परिचालन प्रबंधन, मालगाड़ियों की सुचारू आवाजाही तथा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही बेहतर माल परिवहन सुविधाओं को दर्शाती है।
पूर्व मध्य रेल द्वारा माल लदान में निरंतर वृद्धि के लिए लोडिंग क्षमता के बेहतर उपयोग, मालगाड़ियों की औसत गति में सुधार, परिचालन दक्षता बढ़ाने तथा रेल परिवहन को अधिक सुविधाजनक एवं प्रतिस्पर्धी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पूर्व मध्य रेल की यह उपलब्धि भारतीय रेल के माल परिवहन को सुदृढ़ करने तथा देश की अर्थव्यवस्था के विकास में रेल की महत्वपूर्ण भूमिका को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
समस्तीपुर मंडल के लहेरियासराय स्टेशन पर नमो भारत एवं जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी का ठहराव
हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 94803/94804 जयनगर-पटना -जयनगर नमो भारत रैपिड रेल एवं गाड़ी संख्या 13211/13212 जोगबनी-दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के लहेरियासराय स्टेशन पर दिनांक 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।
दिनांक 02.10.2026 से गाड़ी संख्या 94803 जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल 06.28 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी तथा यहां से 06.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । जबकि गाड़ी संख्या 94804 पटना-जयनगर नमो भारत रैपिड रेल 21.38 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी तथा यहां से 21.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी
इसी तरह दिनांक 05.10.2026 से गाड़ी संख्या 13211 जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 10.01 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी तथा यहां से 10.03 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । जबकि गाड़ी संख्या 13212 दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस 10.43 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी तथा यहां से 10.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी


