इन्द्रजीत
जामताड़ा : जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर पंचायत के कालाझरिया गांव में मंगलवार को समाज विकास समिति की ओर से भव्य तरीके से करम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद प्रतिनिधि अजय मंडल ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के अवसर पर अजय मंडल ने कहा कि करम महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की लोक कला, परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में विभिन्न जिलों से पहुंचे करम दलों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया और दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं।मौके पर सीआई श्याम सुंदर बेसरा ने कहा कि करम महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में पारंपरिक लोक संस्कृति को बचाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। करम पर्व और इससे जुड़े आयोजन ग्रामीण समाज की परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न करम दलों के कलाकारों ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम देखने पहुंचे और देर तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।मंच संचालन वरिष्ठ समाजसेवी सह शिक्षक रामचंद्र महतो ने शायराना अंदाज में किया। उनके संचालन ने कार्यक्रम में अलग रंग भर दिया और दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि शुकदेव सोरेन,
बबलू महतो, परेश महतो, बैकुंठ महतो,पंचायत समिति बिजली देवी, गोपाल सिंह, दीपक महतो, मंतोष महतो, , देवदूत महतो,अमृत महतो,बिन्द महतो, गोपाल राय, भास्कर महतो,कालीपद महतो, ग्रामीण बैकुंठ नाथ सिंह,मदन सिंह, पवन सिंह, जागेश्वर सिंह,नारायण सिंह,अशीन सिंह,रावण महतो, सीताराम महतो, बारीन महतो,रंजन महतो,मोहन महतो,जीतेन महतो,और समाज विकास समिति सदस्य रामचंद महतो, गौउर महतो, मोहन सिंह,जयदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित थे। करम महोत्सव के आयोजन से गांव में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा।
कालाझरिया में धूमधाम से मना करम महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Leave a Comment Leave a Comment

