अवैध लॉटरी के खिलाफ आवाज उठाने पर बदमाशों ने तोड़ दिया पसली की हड्डी

Lok Bimb
3 Min Read

लोकबिम्ब संवाददाता

राँची : राँची जिला के बुंडू थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी का खेल जोर-शोर से चल रहा है। पांव पसार लिया है और यह खेल का संरक्षण चुनाव में जीते एक बड़े जनप्रतिनिधी का प्राप्त है। जनप्रतिनिधी के संरक्षण से पुलिस भी कार्रवाई करने में खामोश है। समस्या यह उत्पन्न हो गयी है कि यदि कोई लॉटरी खेल पर आवाज उठाते हैं तो कुछ लोग मिलकर दबंगाई दिखाने में उतर आते हैं। इन बदमाशों को पुलिस रोकने में कोसो दूर है। 21 मार्च को सरहुल पर्व के दिन बुंडू निवासी हेमंत सिंह और शुभम कुशवाहा उर्फ गोलू को टारगेट में लेकर बदमाशों ने उनके घर की चढ़ाई तक कर चुके हैं। हेमंत के अनुसार 21 मार्च की रात रामरतन नाम के व्यक्ति फोन किया और पूछा कहाँ हैं। कुछ ही देर के बाद हेमंत के घर अमित और रामसेवक नाम का व्यक्ति पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही पिटाई करते हुए जबरन बुलेट में बैठाया और बुंडू स्थित सूरज नाम के व्यक्ति के पास लेकर पहुंचे। वहाँ करीब तीन दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। वहाँ हेमंत की बेरहमी से पिटाई की गयी जब बेहोश हुआ तो स्कूटी से लादकर घर छोड़ दिया। इस घटना के बाद बुंडू नगर के तीन नंबर वार्ड पार्षद के पति शुभम कुशवाहा के घर की चढ़ाई की गयी। बताया जाता है कि इन बदमाशो के पास पिस्तौल भी थे। हो हंगामा होने लगा। आसपास के लोग जुट गए। काफी संख्या में भीड़ जुट गयी। कुछ देर के बाद स्थानीय बुंडू पुलिस पहुंचकर मामला को शांत कराया। बताया जाता है पुलिस के सामने भी इन बदमाशों का रौब आसमान छू रहा था। पुलिस से डर तक नहीं थी। हेमंत सिंह और शुभम कुशवाहा अवैध लॉटरी रोकने के खिलाफ अपने फेसबुक में पोस्ट किए थे। इसी को लेकर हमला की गयी थी। हेमंत डर से बुंडू छोड़ दिया है और जान का खतरा बना हुआ है। हेमंत के अनुसार वे डर से पुलिस थाना में शिकायत तक दर्ज नहीं की है। शरीर और सिर में गंभीर चोट है। पसली की हड्डी टूट गयी है। अस्पताल में इलाजरत है। इस तरह की घटना से बुंडू में एक तरह से भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस कार्रवाई की जगह जानकर भी चुप्पी साध ली है। धीरे-धीरे बुंडू गुंडाराज बन रहा है। इधर ललित महतो नाम का व्यक्ति अपने फेसबुक में हमेशा अवैध लॉटरी रोकने के खिलाफ आवाज उठता रहा है।

Share This Article
Leave a Comment