महेशपुर : महेशपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भेटाटोला के ग्राम लखनपुर में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इससे ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिली है। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए उपासना मरांडी जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास सराहनीय है।
उपासना मरांडी जी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनके समाधान की दिशा में पहल कर रही हैं। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह प्रयास ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होता रहेगा।
उपासना मरांडी के प्रयास से लखनपुर में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

Leave a Comment Leave a Comment

