ईचागढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा का मशाल जुलूस

Lok Bimb
1 Min Read

बिनोद प्रसाद

ईचागढ़: भारतीय जनता पार्टी के ईचागढ़ पूर्वी एवं ईचागढ़ पश्चिम मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की शाम टिकर दुर्गा मंदिर के समीप झारखंड सरकार की कथित दोहरी नीति के विरोध तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों के हितों की रक्षा तथा सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में भाजपा ईचागढ़ पूर्वी मंडल अध्यक्ष शिशिर प्रमाणिक, ईचागढ़ पश्चिम मंडल अध्यक्ष कामदेव नायक, महामंत्री राधा गोविंद गुप्ता, महामंत्री बनोमाली रजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष फोटिक गोराई, झारखंड आंदोलनकारी सह किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल सिन्हा, अनिल गोराई, विश्वनाथ नाथ गोप, गोबिंद नापित, कार्तिक महतो, सोनाराम महतो, भोला घोष सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मशाल जुलूस के माध्यम से भाजपा नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करते हुए सरकार से छात्र हित में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

Share This Article
Leave a Comment