सोनाहातु में पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की दी गई सलाह

Lok Bimb
1 Min Read

संवाददाता बाप्पी दत्ता

सोनाहातु : सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सोनाहातु  पुलिस ने सोमवार को थाना परिसर के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डीएसपी के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की तथा वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की मांग की। जांच के दौरान वाहन के रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे बाइक चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। कई चालकों को हेलमेट पहनने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। इस अभियान के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली।

Share This Article
Leave a Comment