रिटेल कारोबार में युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं : विशेषज्ञ

Lok Bimb
2 Min Read

एफडीडीआई पटना में रिटेल सिम्पोजियम आयोजित, उद्योग विशेषज्ञों ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान (एफडीडीआई), पटना में गुरुवार को ‘वन डे, वन इवेंट, वन इंडस्ट्री’ थीम पर एक दिवसीय रिटेल सिम्पोजियम का आयोजन किया गया। इसमें देश के प्रमुख रिटेल ब्रांड्स के विशेषज्ञों ने भारत में रिटेल कारोबार के भविष्य, बदलते बाजार और रोजगार की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्घाटन एफडीडीआई पटना के कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार, स्कूल ऑफ रिटेल के प्रमुख डॉ. अविनाश वाजपेयी और रिटेल विभागाध्यक्ष गोल्डी आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने सप्लाई चेन, सोर्सिंग, ब्रांड मार्केटिंग, ग्राहक संतुष्टि, स्टोर संचालन और मर्चेंडाइजिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों को जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि संगठित रिटेल कारोबार तेजी से विस्तार कर रहा है और युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध करा रहा है।इसमें एफडीडीआई के छात्र-छात्राओं के अलावा पटना के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी, स्थानीय व्यवसायी और डीजीआर रिटेल बैच के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ उद्योग जगत के अनुभवी विशेषज्ञों से व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।

Share This Article
Leave a Comment