होन्हे नदी में बैराज निर्माण की आड़ में बालू खनन का आरोप, आरकेएस कंस्ट्रक्शन पर उठे सवाल

Lok Bimb
3 Min Read

जिला परिषद सदस्य देवंती देवी ने चतरा उपायुक्त से करवाई की मांग

चतरा: आम के आम और गुठलियों के दाम वाली कहावत टंडवा में इन दिनों चरितार्थ होती नजर आ रही है। आम्रपाली परियोजना के टाउनशिप निर्माण कार्य से वर्षों तक जुड़े रहने के बाद अब रामकृपाल कंस्ट्रक्शन (आरकेएस) को नदी में बैराज निर्माण कार्य लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरोप है कि बैराज निर्माण की आड़ में नदी से बड़े पैमाने पर बालू का उत्खनन कर उसकी आपूर्ति की जा रही है। बताया गया कि आम्रपाली परियोजना के टाउनशिप निर्माण कार्य से जुड़े रहने के बाद आरकेएस कंस्ट्रक्शन के यहां से विदाई की स्थिति बन रही थी। इसी बीच नदी में बैराज निर्माण का कार्य एक नए अवसर के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस कार्य की आड़ में कथित तौर पर बालू खनन और उसकी आपूर्ति को लेकर कई गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस क्षेत्र में बालू की किल्लत के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उसी इलाके की नदी से बड़े पैमाने पर खुदाई कर बालू निकालने और उसकी धड़ाधड़ आपूर्ति किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। यदि ये आरोप सही हैं, तो यह न केवल खनन नियमों की अनदेखी का मामला हो सकता है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। सूत्रों का दावा है कि कथित अनियमितताओं की जानकारी मिलने के बाद संबंधित प्रभावशाली लोगों के बीच कथित लेन-देन और प्रतिशत तय होने की बातचीत हुई। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं है। वहीं, आम्रपाली और चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र में स्थानीय बालू को कथित तौर पर बिहार के बालू के नाम पर खपाने के आरोप भी चर्चा में हैं। इस पूरे मामले में कथित तौर पर कुछ अन्य लोगों की भूमिका की भी बात कही जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही कथित बालू उत्खनन और आपूर्ति को लेकर किसी कार्रवाई की सार्वजनिक जानकारी मिली है। हालांकि टंडवा सिंघम सीओ द्वारा बताया गया जांच कर करवाई की जाएगी। वही मामले में आरकेएस कम्पनी के मैनेजर बयान देने से इनकार किया।

Share This Article
Leave a Comment