पटना में लेनोवो का नया शोरूम उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक तकनीक की सुविधा

Lok Bimb
1 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

पटना : राजधानी पटना के एसपी वर्मा रोड स्थित समृद्धि कॉम्प्लेक्स के सामने लेनोवो का नया शोरूम भव्य रूप से उद्घाटन किया गया। इस शोरूम का उद्घाटन कंपनी के नॉर्थ-ईस्ट सेल्स हेड राघवेंद्र अरावती ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शोरूम के ऑनर राज खुराना ने बताया कि यहां ग्राहकों को लेनोवो के नवीनतम लैपटॉप, टैबलेट और अन्य डिजिटल उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यह शोरूम पटना के ग्राहकों के लिए बेहतर सर्विस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का अनुभव प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में निशांत (टैबलेट हेड), निशांक, बाला कृष्णा, शाहिल, मोहित जैन, राजेंद्र नेगी और रवि तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह नया शोरूम क्षेत्र में तकनीकी उत्पादों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए खोला गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर विकल्प और सेवा मिल सके। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment