गोपाल विद्यार्थी
बिहटा : बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी मनोनीत किए जाने पर रालोमो प्रवक्ता सह पूर्व जिला परिषद समस्या सिम्मी कुमारी ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी है साथ ही रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को धन्यवाद दिया है । मौके पर उन्होंने कहा कि रालोमो के हर कार्यकर्ता में खुशी की लहर है। धैर्य रखना रालोमो से सीखे। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा समय पर निर्णय लिया जाता है हमारी पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान यह सर्वोपरि है। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने से एनडीए घटक दल और मजबूत होकर बिहार में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगा। एनडीए के सभी नेता बधाई के पात्र है। सिम्मी कुमारी ने कहा कि रालोमो गांव तक मजबूत हुई है इसमें सांसद उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा और बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश का मार्ग दर्शन अहम है । हर वर्ग के लोग रालोमो के साथ है । मंत्री दीपक प्रकाश अपने कार्यकर्ताओं को काफी तरजीह देते है युवा है विभाग में इनके तर्जुबा रंग ला रही है । मुख्यमंत्री के शान को बढ़ाने में अग्रणी कार्य में जुटे है ।इनके एमएलसी मनोनयन से बिहार के हर कार्यकर्ता में खुशी की लहर है और लोग बधाई दे रहे है ।


