छत्तीसगढ़ में कल का मौसम, 17 मार्च 2026: फिर बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Lok Bimb
3 Min Read

CG Weather Tomorrow, छत्तीसगढ़ मौसम न्यूज 17 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। जिसके कारण तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

छत्तीसगढ़ का मौसम 17 मार्च 2026 : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ज्यादातर जिलों में दिन में तेज गर्मी पड़ रही है तो वहीं रात में हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं जिसके कारण गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। राजधानी रायपुर में सुबह से ही तेज धूप हो रही है। मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है।

तापमान में हो सकती है गिरावट

छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है जिस कारण से गर्मी लगातार बढ़ रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

कैसा रहेगा मंगलवार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य के मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। 17 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह कती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा मौसम 20 मार्च तक रहने की संभावना है।

राजनांदगांव जिला सबसे गर्म

राज्य में सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव जिला है। यहां का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम गर्मी अंबिकापुर जिले में है। अंबिकापुर जिले का तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है।

कैसा रहेगा राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है। यहां का मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी तेज गर्मी पड़ रही है।

Share This Article
Leave a Comment